इन्हर व्हील क्लब रुड़की द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को बांटे गए छाते, मानसून में मिली राहत
रुड़की, 22 अगस्त 2026:
इनर व्हील क्लब रुड़की की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाले नगर निगम के समर्पित कर्मचारियों के लिए एक विशेष सामाजिक पहल का आयोजन किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम के वार्ड नंबर एक, तीन, सात और आठ के कर्मचारियों को 100 छाते वितरित किए गए, ताकि वे हर मौसम और बारिश में भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर सकें।
यह पूरा कार्यक्रम PDC सुजाता आहूजा जी के सौजन्य और उदार आर्थिक सहयोग से संपन्न हुआ। क्लब ने उनके इस प्रेरणादायक योगदान के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मौके पर क्लब की गरिमामयी उपस्थिति में कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर PDC सुजाता आहूजा जी, क्लब अध्यक्ष संगीता परूथी, सचिव उपासना मित्तल, चंचल वधवा, सोनिया चांदनी, गगन धामी और रजनी नागपाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं और अपने हाथों से कर्मचारियों को छाते भेंट किए।
क्लब के सदस्यों का कहना था कि नगर निगम के ये कर्मचारी हमारे शहर के असली हीरो हैं, जो हर परिस्थिति में शहर को साफ-सुथरा रखते हैं। उन्हें सुरक्षा और सम्मान का अहसास कराना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
*इन्हर व्हील क्लब रुड़की द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को बांटे गए छाते, मानसून में मिली राहत*
