*इनर व्हील आइडल: युवा प्रतिभाओं को मिला सुरों का मंच*

इनर व्हील आइडल: युवा प्रतिभाओं को मिला सुरों का मंच

रूड़की। जोन 10 के सभी 5 इनर व्हील क्लबों द्वारा 15 से 35 वर्ष के युवाओं को गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ‘इनर व्हील आइडल’ का शानदार मंच प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में कुल 76 प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियां भेजीं। दो चरणों में हुए ऑडिशन के बाद 35 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया, जो होटल प्रकाश, रूड़की में संपन्न हुआ।

सेमीफाइनल में दो राउंड आयोजित किए गए – पहला देशभक्ति गीत और दूसरा प्रतिभागी की पसंद का गीत। 35 प्रतियोगियों के शानदार प्रदर्शन के बाद कड़े निर्णायक फैसले से 16 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया है।

ग्रैंड फिनाले का आयोजन 17 अक्टूबर को हरमिलाप धर्मशाला में किया जाएगा, जहाँ विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

पुरस्कार राशि:

  • विजेता: 11,000 रुपये
  • प्रथम उपविजेता: 5,100 रुपये
  • द्वितीय उपविजेता: 3,100 रुपये
  • 2 सांत्वना पुरस्कार: 2,100 रुपये प्रत्येक

इस कार्यक्रम की परिकल्पना करने वाली जोनल काउंसलर सुजाता आहूजा, डीसीसीसी शशि कीर जी एवं जोनल क्लब कोऑर्डिनेटर सीमा जैन जी सहित सभी 5 क्लबों की अध्यक्ष एवं सदस्य बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *