आज दिनांक 11 जून 2026 को नगर निगम ऋषिकेश की स्वच्छता चैंपियन व पावरलिफ्टिंग राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी कु. मुस्कान जिनवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के नए नगर आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला जी से एक शिष्टाचार मुलाकात एक पौधा भेंट कर की।हॉकी खिलाड़ी अंकुर गुप्ता व पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी मुस्कान जिनवाल स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के शहरों के स्वच्छ सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक क्षेत्र मे स्वच्छता चैंपियन के रूप मे कार्य कर रहे है।उनके साथ ऋषिकेश मे हॉकी गुरु के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारी श्री देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी जी, खेल प्रशिक्षक श्री ओम प्रकाश गुप्ता, मुस्कान के पावरलिफ्टिंग कोच अभिषेक कुमार व मुस्कान के पिता नीरज जिनवाल भी मौजूद रहे।
*नगर निगम ऋषिकेश की स्वच्छता चैंपियन व पावरलिफ्टिंग राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी कु. मुस्कान जिनवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के नए नगर आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला जी से एक शिष्टाचार मुलाकात एक पौधा भेंट कर की*
