*यूजीसी के विरोध में रुड़की में निकलेगी जन आक्रोश रैली 25 सितंबर को ज्ञापन सौंपेगा स्वर्ण समाज, महाराणा प्रताप चौक से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के कार्यालय तक निकलेगी रैली*

​रुड़की। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में स्वर्ण समाज संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूसीजी (UGC) के विरोध को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 25 सितंबर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
​बैठक की अध्यक्षता करते हुए अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि 25 सितंबर को समाज के सभी लोग पहले महाराणा प्रताप चौक पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होंगे। इसके बाद वहां से एक विशाल रैली के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा।
​बैठक में नरेश त्यागी एवं अरविन्द भारद्वाज ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यूसीजी को जबरन स्वर्ण समाज के ऊपर थोपा जा रहा है। वहीं, सतीश शर्मा ने आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मांग की कि आरक्षण जातिगत आधार पर न होकर आर्थिक स्थिति के आधार पर तय होना चाहिए।
​इस अवसर पर नरेश कुमार, ऋषभ अग्रवाल, विजय त्यागी, मनोज शर्मा, डॉ. सम्राट सुधा, सुनील शर्मा और अमित सिंह राणा राहुल शर्मा आशीष शांडिल्य मुनीश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *