*बी.एस.एम. (पी.जी.) महाविद्यालय में एनसीसी की सीनियर डिवीजन (SD) एवं सीनियर विंग (SW) की नए सत्र की भर्ती*

बी.एस.एम. (पी.जी.) महाविद्यालय में एनसीसी की सीनियर डिवीजन (SD) एवं सीनियर विंग (SW) की नए सत्र की भर्ती

दिनांक 21 सितंबर को रुड़की 84 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया जी के दिशा निर्देशन में बी.एस.एम. (पी.जी.) महाविद्यालय रुड़की में एनसीसी सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग की भर्ती की गई। भर्ती में महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

भर्ती प्रक्रिया महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा जैन एवं एनसीसी सी.टी.ओ. डॉ. अर्चना देवी त्यागी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। भर्ती के दौरान प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न शारीरिक मापदण्ड जैसे हाइट, सिटअप, रिच डाउन, पुशअप, सूक्ष्म मेडिकल परीक्षण आदि रखे गए थे। समस्त प्रमाणपत्रों की जाँच के उपरांत 50 कैडेट्स का चयन किया गया जिनमें उनके अकादमिक परफॉरमेंस को सर्वोपरि रखा गया।

बटालियन से भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करने हेतु एनसीओ सत्येंद्र सिंह, नायब सूबेदार प्रदीप सिंह एवं जीसीआई महोदया किरण बिहानिया जी ने अति तत्परतापूर्वक भर्ती प्रक्रिया सम्पूर्ण करवाई।

चयन प्रक्रिया के सुचारू सम्पादन में ट्रेनिंग अध्यक्ष श्री रवि कपूर का साधुवाद एवं सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री ममतेश शर्मा जी ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं एवं महाविद्यालय के सचिव श्री रजनीश शर्मा जी ने उन्हें राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होने के लिए उद्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *