*हरियाली तीज के अवसर पर सेवा भारती रुड़की के द्वारा महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने के कार्यक्रम का किया गया आयोजन।*

रुड़की की चाउमंडी में सेवा भारती रुड़की के द्वारा आज तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं के लिए मेहंदी लगाए जाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। इस कार्यक्रम में मेहंदी लगाने वाली सभी हिंदू बच्चियों और साथ ही साथ मेहंदी लगवाने का लाभ उठाने वाली भी सभी हिंदू महिलाएं थी। गरीब परिवार की बच्चियों को इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वालंबी बनाने की योजना के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा गया कि हिंदू परिवार की महिलाएं को खुले में सड़क पर बैठकर मेहंदी ना लगवानी पड़े। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष श्रीमान प्रवीण गर्ग, जिला अध्यक्ष श्रीमान सुशील चमोली, उप जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री वीरेंद्र कुमार गर्ग, श्री अनिल गोयल एवं सिर्फ प्रवीण सब्बरवाल रहे उपस्थित। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर आयोजकों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *