मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की को दी बड़ी सौगात, आधुनिक HRDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण

रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने रुड़की दौरे के दौरान शहरवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए रोडवेज बस अड्डे के निकट स्थित HRDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का बारीकी से अवलोकन किया और उपलब्ध खेल सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अभ्यास का बेहतर मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इसी सोच के साथ प्रदेशभर में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने माननीय मुख्यमंत्री जी का रुड़की को यह महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि HRDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से रुड़की और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी।

अपनी विधानसभा के चहुंमुखी विकास और जनता की खुशहाली के लिए सदैव समर्पित रहने वाले कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के अथक प्रयासों से रुड़की को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के विकास और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रुड़की के युवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यहाँ से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में उत्तराखंड और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। रुड़की के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं और क्षेत्र को ऐसी कई और सौगातें मिलती रहेंगी।”

आपको बता दें कि इस दो मंजिला आधुनिक भवन में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम और खो-खो जैसी खेल गतिविधियों की उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा जिम, टीवी हॉल, कैंटीन, रिसेप्शन, आधुनिक शौचालय और पार्किंग की भी भव्य व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जी ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

भवदीय,
मीडिया प्रभारी
कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *