राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक : मनोज जख्मोला
उत्तराखंड के वीर सपूतों का अपमान प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी : डॉ. मधु सिंह
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक : मनोज जख्मोला
उत्तराखंड के वीर सपूतों का अपमान प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी : डॉ. मधु सिंह
राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के स्वाभिमान और गौरव का अपमान : प्रदीप बत्रा
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक : मनोज जख्मोला
उत्तराखंड के वीर सपूतों का अपमान प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी : डॉ. मधु सिंह
रुड़की, 13अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे उत्तराखंड के स्वाभिमान, गौरव और राष्ट्रसेवा की भावना का अपमान बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री अजीत डोभाल ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य भी है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। श्री अजीत डोभाल देश के अनुभवी सुरक्षा विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अपनी कार्यक्षमता, साहस और समर्पण से राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन पर व्यक्तिगत कटाक्ष करना कांग्रेस की राजनीतिक मर्यादा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों और राष्ट्रसेवकों की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। ऐसे में उनके सम्मान से जुड़ा कोई भी विषय प्रदेश की जनता की भावनाओं से जुड़ जाता है। कांग्रेस नेतृत्व को इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या वह अपने नेता की ऐसी टिप्पणियों का समर्थन करता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर बार-बार सवाल खड़े करना और देश के महत्वपूर्ण सुरक्षा पदों पर कार्यरत व्यक्तित्वों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन सेना प्रमुख एवं उत्तराखंड के गौरव स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के लिए ‘सड़क का गुंडा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का मामला भी देश ने देखा था। आज श्री अजीत डोभाल को लेकर की जा रही टिप्पणियां उसी राजनीतिक सोच को उजागर करती हैं, जिसमें राष्ट्रसेवा करने वाले व्यक्तित्वों को भी राजनीतिक विवादों में घसीटा जाता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित व्यक्तियों के सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी राष्ट्रभक्ति, सैन्य परंपरा और वीर सपूतों के त्याग से है। श्री अजीत डोभाल और स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जैसे व्यक्तित्व प्रदेश की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। उनके योगदान पर राजनीतिक कटाक्ष करना उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से सवाल किया कि यदि वे स्वयं को उत्तराखंड की संस्कृति, स्वाभिमान और उत्तराखंडियत का समर्थक बताते हैं, तो उन्हें इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। क्या वे अपने केंद्रीय नेतृत्व की टिप्पणियों से सहमत हैं या प्रदेश के गौरवशाली सपूतों के सम्मान में खुलकर अपनी आवाज उठाएंगे? उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रहित और अपने वीर सपूतों के सम्मान के विषय में हमेशा सजग रही है और राजनीतिक दलों को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक और अन्य सुरक्षा अभियानों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के दौरान भी देशहित तथा सुरक्षा बलों के मनोबल का विषय महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा और उसके लिए योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान को लेकर जिम्मेदार भाषा का प्रयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके व्यक्ति पर इस प्रकार की टिप्पणी करने का औचित्य क्या है। उत्तराखंड की जनता अपने वीर सपूतों के योगदान और सम्मान को सर्वोपरि रखती है तथा इस विषय पर सभी राजनीतिक दलों से जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा करती है।
प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह , मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, अंकित गौतम, अमित प्रजापति सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
