दो दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ऋषिकेश यूथ क्लब द्वारा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल फुटबॉल ग्राउन्ड मै 25 और 26 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया
जिसमे राज्य के 20 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबला मै मॉर्निंग स्टार देहरादून और मार्डन फुटबॉल क्लब ऋषिकेश के बीच कड़ा मुकाबला हुआ , जिसमें मार्डन फुटबॉल क्लब ने मार्निंग स्टार देहरादून को 3-1 से पराजित कर टूर्नामेंट ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विजेता टीम की और से सागर. लक्की और सिद्धार्थ ने एक एक गोल किया।
आज के विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश के महापौर श्री शंभू पासवान जी व उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल जी के द्वारा विजेता टीम को 20000 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी और प्रत्येक खिलाड़ी को मोमेंटो और उपविजेता टीम 10000 हजार रूपए नगद व ट्रॉफी और प्रत्येक खिलाड़ी को मोमेंटो
प्रदान किया गया।
खेल विभाग देहरादून के वरिष्ठ फुटबॉल कोच नवीन कुमार कंडवाल को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर महापौर श्री शंभू पासवान जी ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए और आयोजकों को सुंदर आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है और उन्होंने खेलो के लिए हमेशा सहयोग करने का वचन दिया है।
मुख्य आयोजक आर. बी. थापा जी (पूर्व सैनिक), प्रेम सिंघल , भरत गुसाइँ जी (वेटरन नेशनल प्लेयर), अरविन्द भंडारी. विजय शर्मा. और मुख्य संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता जी (हॉकी कोच), पार्षद व रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास की अध्यक्षा श्रीमती माधवी गुप्ता, पूर्व अध्यक्षा डॉ शुभांगी रैना, श्रीमती तनु जैन, रुचि जैन आदि मौजूद थे।
*दो दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ऋषिकेश यूथ क्लब द्वारा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल फुटबॉल ग्राउन्ड मै 25 और 26 जुलाई 2026 को आयोजित किया गयाजिसमे राज्य के 20 टीमों ने हिस्सा लिया।*
