गन्ना किसान एवं प्रशिक्षण संस्थान काशीपुर द्वारा गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ग्राम महादेवपुर में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक श्री नितेश कुमार द्वारा किया गया । वैज्ञानिक अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार द्वारा किसानों को गन्ने की, गन्ना बुवाई की विधियां, उन्नतशील प्रजातियां, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
गन्ना अनुसंधान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ संजय कुमार द्वारा
गन्ने की रोग एवं कीट नियंत्रण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एस०सी०डी०आई० काशीपुर बी०के०चौधरी द्वारा गन्ना विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं पेड़ी प्रबंधन , सहफसली खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से, गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक श्री निलेश कुमार, गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ० संजय कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ० प्रमोद कुमार , एस०सी०डी०आई० काशीपुर बी०के०चौधरी , ब्लॉक प्रभारी श्री राकेश कुमार , गन्ना विकास निरीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मौर्य, गन्ना विकास निरीक्षक श्री सुरेश सिंह, सचिव प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक श्री राजेश कुमार, श्री शीशपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
*गन्ना किसान एवं प्रशिक्षण संस्थान काशीपुर द्वारा गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ग्राम महादेवपुर में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
