*भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने दिनांक 22 अगस्त को होटल दीप रेजिडेंसी रूड़की में तीज उत्सव मनाया*

भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने दिनांक 22 अगस्त को होटल दीप रेजिडेंसी रूड़की में तीज उत्सव मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वन्दे मातरम् गायन से हुआ। शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया तथा सावन के पर्वों की सांस्कृतिक एवं पारिवारिक महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्व हीराबेन मोदी अविरल मां सम्मान जो रेनू जैन और अविरल गौ सेवक सम्मान श्री दिनेशानंद भारती जी को शाखा सदस्यों के द्वारा दिया गए।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं रोचक संचालन नीलम शर्मा एवं अलका घनशाला ने किया। महिला संयोजिका नीलम मधोक के संयोजन में तीज, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और सावन की थीम पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आकर्षक खेल एवं नृत्य आयोजित किए गए, जिनमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उत्सव का विशेष आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें दो महिला सदस्यों श्रीमती मधु जैन और श्रीमती कुमुद सिंघल को तीज क्वीन के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही अविरल संवाद का विमोचन किया गया।पूरे कार्यक्रम में उल्लास, सौहार्द और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
अंत में शाखा सचिव बबिता आहुजा ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्य एवं दायित्वधारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *