*NH-344 फोरलेन निर्माण में सुरक्षा की अनदेखी, आमजन की जान जोखिम मेंनगर अध्यक्ष मोहसीन ने NHAI और DM से तुरंत कार्रवाई की मांग की।*


नगर अध्यक्ष
मो. मोहसीन
नगर पंचायत रामपुर | OBC विभाग, कांग्रेस उत्तराखंड
मोबाइल: 98375 28179
दिनांक: 04 मई 2026

NH-344 फोरलेन निर्माण में सुरक्षा की अनदेखी, आमजन की जान जोखिम में
नगर अध्यक्ष मोहसीन ने NHAI और DM से तुरंत कार्रवाई की मांग की

रुड़की। NH-344 फोरलेन ग्रीनफील्ड परियोजना के अंतर्गत सालियर, रुड़की क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह आरोप नगर पंचायत रामपुर के नगर अध्यक्ष मोहसीन ने लगाया है।

श्री मोहसीन ने कहा कि सालियर क्षेत्र अत्यंत व्यस्त मार्ग है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन, स्कूली बच्चे और आम नागरिक गुजरते हैं। लेकिन निर्माण स्थल पर न बैरिकेडिंग है, न डायवर्जन, न चेतावनी बोर्ड और न रात्रि में प्रकाश की कोई व्यवस्था। जिसके कारण प्रतिदिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

इस संबंध में उन्होंने आज NHAI के अधिशासी अभियंता, जिलाधिकारी हरिद्वार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की व SSP हरिद्वार को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।

प्रमुख मांगें:

  1. निर्माण स्थल पर स्पष्ट डायवर्जन और सूचना पट्ट लगाए जाएं
  2. चारों ओर बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं
  3. रात्रि में लाइट व रिफ्लेक्टर की व्यवस्था हो
  4. पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए

उन्होंने कहा कि यदि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

जारीकर्ता:
मो. मोहसीन
नगर अध्यक्ष, नगर पंचायत रामपुर ओबीसी विभाग कांग्रेस उत्तराखंड
9837528179

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *