*श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगा घाट रुड़की में बड़ी धूमधामसे मनाया गया गोवर्धन पूजन पर्व*

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगा घाट रुड़की
गोवर्धन पूजा महोत्सव
आज 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गोवर्धन पूजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के द्वारा पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित राम गोपाल पाराशर जी ने पूजन संपन्न करवाया। पंडित लव कुश पाराशर ,अध्यक्ष सुभाष सरीन, सेक्रेटरी प्रमोद जोहर ,प्रदीप, पार्वती, विजय सेठी ,राकेश खन्ना ,सरिता गोयल, दीक्षा, चांदनी, धारा, प्रभा दीदी ,नरेश अरोड़ा, नरेश माटा आदि ने पूजन संपन्न किया। आज का उत्सव जब भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन महाराज का पूजन प्रारंभ करवाया तब इंद्र को क्रोध उत्पन्न हुआ और इंद्र ने घमंड में आकर के गोकुल के ऊपर मूसलाधार बारिश प्रारंभ कर दी। कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर के संपूर्ण गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया तभी से गोवर्धन पूजन प्रारंभ हुआ
तभी से कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गोवर्धन पूजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *