स्व. अंकित गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि…
रुड़की। समाजसेवी अंकित गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर राहगीरों को मीठा शरबत वितरण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान हैप्पी क्लब रुड़की (रजिस्टर्ड) के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अंकित गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।क्लब के सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि अंकित गुप्ता हमेशा समाज हित के कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनका असमय चले जाना क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
वहीं, दूसरी ओर उनकी स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) सहपाठी ग्रुप की ओर से राहगीरों और आम जनमानस के लिए मिष्ठान एवं मीठे जल का वितरण किया। भीषण गर्मी में राहगीरों ने मीठा जल पीकर राहत महसूस की। इस मौके पर उनके तमाम मित्र, सहपाठी और हैप्पी क्लब के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मुनीश शर्मा, अंकित आर्य, दीपक पुंडीर, नवनीत प्रजापति, एडवोकेट राव नावेद, एडवोकेट सावन , मोहित अग्रवाल ,सचिन त्यागी, योगेश, डॉ गुलाब सिंह, भारत आर्य, सचिन त्यागी, दीपक नैथानी, मोहित अग्रवाल, सचिन, देवांश, सुनील, मुकेश कश्यप, टीटू कश्यप, एडवोकेट विपिन, एडवोकेट अमित शर्मा, कर्त्तव्य शर्मा आदि उपस्थित रहे।
