आईं एस आर लीडरस् क्लब ने छबील मीठे जल वितरण कार्यक्रम में 1500 यात्रियों को मिला राहत का जल
रुड़की। भीषण गर्मी के बीच आज आईएसआर लीडर्स क्लब एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रोडवेज के सामने तहसील गेट पर छबील मीठे जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 1500 यात्रियों, रिक्शा चालकों, राहगीरों एवं विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को मीठे जल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आईएसआर लीडर्स क्लब की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा हिन्दू ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। समाज सेवा के ऐसे कार्य मानवता की सच्ची पहचान हैं।”
गवर्नमेंट पेंशनर्स ग्रुप के अध्यक्ष श्री कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में इस प्रकार का जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा इस वर्ष भी यह सेवा कार्य एक सप्ताह तक निरंतर चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में आईएसआर लीडर्स क्लब एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स ग्रुप के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। उपस्थित प्रमुख सदस्यों मेंअध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा हिन्दू, श्री सतीश शर्मा, श्री मनीष शर्मा, श्री सुरेश शर्मा, श्री ज्ञान शर्मा, श्रीमती उषा गुप्ता, श्री कुलदीप अग्रवाल, श्रीमती नीलम मधौक, श्री ईश्वर चंद्र शर्मा, श्रीमती अंशु अग्रवाल, श्री पुनीत चौधरी, वीना सिंह, अंशु अग्रवाल,गोरधन गुप्ता,सोसिंह सैनी,डा संतोष कुमार, योगेश शर्मा, राजेन्द्र माहेश्वरी, ऋषिपाल चौहान,सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों ने समाज सेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
