कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हत्या के अपराध की जांच में लापरवाही कर आरोपी पक्ष पर दबाव औने-पौने भाव में जमीन खरीदने और अवैध वसूली के आरोप हैं। सीएसपी नेहा पच्चीसिया और दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आईपीएस अनु बेनीवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला सीएसपी व अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ आरोप है कि कुठला थानान्तर्गत हत्या के अपराध में निर्धारित समय अवधि में चालान पेश नहीं करने के कारण आरोपी को जमानत का लाभ मिल गया था। इसके एवज में उन्होंने आरोपियों की जमीन बहुत कम दर में अपने एजेंट के नाम पर खरीदी है। इसके अलावा एक ट्रांसपोटर्स ने हाइवा गाड़ी छोड़ने के एवज में महिला सीएसपी के द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने की शिकायत की गयी थी। विभागीय स्तर पर कार्यवाही करते हुए महिला सीएसपी नेहा पच्चीसिया से पहले दो तथा बाद में तीन थाने का प्रभाव वापस ले लिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने उनके सरकारी ड्रायवर केशव सिंह को निलंबित कर दिया था। #MPKiBaat #KatniNews #katnicsp #nehapachchisiya #dspnehapachchisiya #MPNews #bribe
