*हरिद्वार नजीबाबाद रोड पर चलती गाड़ी में लगी आग।*

हाईवे पर चलती एक टैक्सी कार में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।
उत्तराखंड हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर चलती कार के बोनट से धुंआ निकलता देख ड्राइवर ने आनन फानन में गाड़ी सड़क के किनारे रोक दी और कार सवार लोगों ने तुरंत कार से बाहर निकल कर जान बचाई।
बताया जा रहा है कि सीएनजी कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी,
आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कार में आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ हालांकि कर पूरी तरह से जल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *