*सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने मूक-बधिर विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं बिस्किट वितरित किए।*


रुड़की। भारत विकास परिषद, अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अनुश्रुति एकेडमी फॉर डेफ, आईआईटी रुड़की में अध्ययनरत मूक-बधिर छात्र-छात्राओं के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री के रूप में पेंसिल, रबर, तीन-तीन कॉपियों का सेट तथा बिस्किट वितरित किए गए।
शाखा अध्यक्षा श्रीमती रीति वर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष वर्णित अग्रवाल ने अविरल गंगा शाखा के द्वारा किए गए सेवा कार्यों के बारे में विद्यालय प्रशासन को बताया और कहा कि शाखा समाज में सेवा और सहयोग कार्यों के लिए तत्पर लगी रहती है।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम शर्मा ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विभूति सैनी ने भारत विकास परिषद, अविरल गंगा शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे सेवा कार्य बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रधानाचार्या ने विद्यालय में मूक-बधिर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप व्यावसायिक एवं जीवनोपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे भविष्य में सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
इस अवसर परमहिला सहभागिता संयोजक नीलम मधोक,नीरज मित्तल,एडवोकेट प्रीति,अनुपमा ,आभा गर्ग एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *