*ग्राम बेल्डा में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,युवक घायल हायर सेंटर रेफर।*

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा में मंगलवार शाम पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे ग्राम बेलड़ा निवासी पप्पू (21) पुत्र रिजवान और हयान (24) पुत्र रुस्तम के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हयान ने पप्पू को गोली मार दी। गोली लगने से पप्पू घायल होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *