*आईआईटी रुड़की से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं*

आईआईटी रुड़की से 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजीव ग्रोवर, समाज के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

रुड़की। अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयंसेवक संघ के के सदस्यों ने रुड़की महानगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिक राजीव ग्रोवर के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर सभी ने राजीव ग्रोवर को अंगवस्त्र पहनाकर तथा पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ संरक्षक सुनील साहनी ने कहा कि राजीव ग्रोवर ने आईआईटी रुड़की के सिविल विभाग में 41 वर्षों तक पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि उनका सेवाकाल न केवल संस्थान के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि समाज के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता भी सदैव प्रेरणादायी रही है। सेवानिवृत्ति उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

पंजाबी खत्री सभा के अध्यक्ष पंकज नंदा ने कहा कि राजीव ग्रोवर आईआईटी में अपनी सेवाओं के दौरान भी सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहे और समाज के लोगों के सुख-दुःख में सदैव सहभागी बने। उन्होंने कहा कि अब सेवानिवृत्ति के पश्चात राजीव ग्रोवर अपना अधिक समय और ऊर्जा समाज की सेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

पूजा नंदा ने भी राजीव ग्रोवर को सेवानिवृत्ति की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि 41 वर्षों की लंबी सेवा के बाद यह समय परिवार, समाज और स्वयं के लिए नए अनुभवों को समर्पित करने का है। उन्होंने उनके आने वाले जीवन के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर राजीव ग्रोवर ने भावुक होते हुए सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की में बिताए 41 वर्ष उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज से जुड़े रहकर अपनी क्षमता के अनुसार सामाजिक कार्यों में योगदान देने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक जैसे प्रमोद जोहर, प्रदीप सचदेव,सुभाष सरीन, किरण भाटिया, सभी ने फोन द्वारा भी राजीव ग्रोवर को बधाई दी

इस अवसर पर किरण ग्रोवर, मयंक ग्रोवर, आरुषि ग्रोवर, सिमरन, रियांशी सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *