*बी.एस.एम. पी.जी. महाविद्यालय, रुड़की में गांधी जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन*

बी.एस.एम. पी.जी. महाविद्यालय, रुड़की में गांधी जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रुड़की, 02 अक्टूबर 2026

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को बी.एस.एम. पी.जी. महाविद्यालय, रुड़की में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

दोपहर साढ़े ग्यारह बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा श्रमदान किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, रेड क्रॉस यूथ यूनिट तथा एंटी ड्रग सेल समिति द्वारा भी दिन भर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। “नशे की मार, सबसे बड़ी हार – बर्बाद करे सुखी परिवार” के नारे के साथ विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा जैन ने सभी को साधुवाद दिया। महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री ममतेश शर्मा जी ने बच्चों को निरंतर ऐसे रचनात्मक कार्यों में लगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सचिव श्री रजनीश शर्मा जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *