गांधी जयंती पर इनर व्हील क्लब रूड़की स्पार्कल्स की पहल
रूड़की। 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नगर निगम द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास आमजन की सुविधा हेतु एक वाटर कूलर लगाया गया, जिसका शुभारंभ मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल जी द्वारा किया गया।
इसी अवसर पर इनर व्हील क्लब रूड़की स्पार्कल्स ने मारवाड़ कन्या पाठशाला में अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना “ई-संग्रह” के तहत ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग पर एक जागरूकता वार्ता का आयोजन किया।
जागरूकता वार्ता ज़ोनल क्लब कोऑर्डिनेटर श्रीमती सीमा जैन जी द्वारा दी गई। उन्होंने छात्राओं को बताया कि ई-वेस्ट क्या होता है और इसके अनुचित निस्तारण से स्वास्थ्य और पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचता है। छात्राओं को महात्मा गांधी जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “स्वच्छ भारत” की सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब अध्यक्ष श्रीमती स्तुति गोयल जी ने सभी छात्राओं से संकल्प कराया कि वे अपने घरों का ई-वेस्ट एक विशेष बॉक्स में एकत्रित करेंगी, जिसे क्लब द्वारा प्रत्येक माह की 20 तारीख को विद्यालय से एकत्र कर आईआईटी रूड़की को सौंपा जाएगा, ताकि उसका वैज्ञानिक तरीके से सही निस्तारण हो सके।
इस पहल की गांधी जयंती समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ज़ोनल क्लब कोऑर्डिनेटर श्रीमती सीमा जैन जी, क्लब अध्यक्ष श्रीमती स्तुति गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी अग्रवाल जी, क्लब एडिटर श्रीमती शूबी मसूद जी एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नीलम माधोक जी उपस्थित रहीं।
