जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रूड़की द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत आयोजित राष्ट्रीय गीत एवं तिरंगा रैली का शुभारम्भ डॉ. वाई.आर.एस. राव, निदेशक राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, के कर-कमलों द्वारा किया गया । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ध्वज को घर-घर बढ़ाने का कार्यक्रम ही नहीं बल्कि यह देश के प्रति राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान एवं कर्तव्य भावना को मजबूत करने का एक अवसर है। हमारा तिरंगा भारत की ऑन-बॉन एवं शॉन का प्रतीक है । इसके तीन रंग केसरिया, सफेद एवं हरा हमारे सोहार्द, शांति एवं समृद्धि संदेश देते है वही अशोक चक्र हमको निरन्तर आगे बढ़ने और अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देते हैं । नोडल अधिकारी डॉ. एल. एन. ठकुराल ने इस अवसर उपस्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य, सभी ग्राम वासियों, ग्राम प्रधान, उप खण्ड विकास अधिकारी, एवं स्कूली बच्चों का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रा सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर किया उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है स्वतंत्रा दिवस के इस शुभ अवसर हम सब उनको सच्ची श्रद्याजलि अर्पित करते हैं । इस अवसर पर अमृत सरोवर से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई स्कूली बच्चों एवं गा्मीणों में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया । इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्र भक्ति के अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये । इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने सभी अतिथितयों का धन्यवाद किया । इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान, उप विकास खण्ड अधिकारी मनोज कोठारी, डा. ए. आर. सैन्थिल कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मुकेश शर्मा, डा. जे.पी. पात्रा, पवन कुमार पुनम राणा, गौरव कुमार, श्रीमती नीलम बोहरा, डा. ऋचा पाण्डेय, श्रीमती निशा किचलू, पदम शर्मा, चारू पाण्डेय, डॉ. उमेश कुमार, राजकुमार देवांशी , कु. काजल पाल, डॉ. प्रवीण पाटिल, राजेश अग्रवाल, एस.के.सत्यार्थी, डॉ. सुशेन्द्र गुप्ता, डॉ. उमेश कुमार , डॉ. त्रृप्ति मुगली, जतिन मलहोत्रा, द्रोण खुराना, श्रीमती बबीता शर्मा, आसिफ, डा. सुनील गुरूप्पू, मधुसुदन थपलियाल आदि उपस्थित रहे ।
*जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रूड़की द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत आयोजित राष्ट्रीय गीत एवं तिरंगा रैली का शुभारम्भ*
