भारत विकास परिषद अविरल गंगा, रुड़कीसेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा, पर्यावरण एवं जनजागरूकता की अनूठी पहल


रुड़की, 15 जुलाई 2026। भारत विकास परिषद, अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मत्तलापुर स्थित राजकीय विद्यालय में दो सीलिंग फैन भेंट कर किया गया। यह सेवा कार्य शाखा के सदस्य श्री अनुज सैनी के सहयोग से संपन्न हुआ, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हरेला पर्व के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। इस अभियान को शाखा की पर्यावरण गतिविधि संयोजिका श्रीमती नीलम शर्मा द्वारा प्रायोजित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके उपरांत ईदगाह चौक के सामने सड़क किनारे फल विक्रेताओं को तेज धूप से बचाव हेतु तीन बड़े छाते भेंट किए गए। यह सेवा कार्य शाखा के संरक्षक डॉ. सत्येंद्र मित्तल के सहयोग से संपन्न हुआ।
इसी अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शाखा के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में ही तैयार किए गए कपड़े के थैलों का वितरण फल सब्जी खरीदने आए ग्राहकों को किया गया और लोगों को दैनिक जीवन में पन्नी के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या एवं फल विक्रेताओं ने भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा के इस सेवा भाव एवं जनहितकारी कार्यों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती नीलम मधोक, श्री दिनेश, श्री नीरज मित्तल, श्रीमती अनुपमा, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती सुगंध जैन एवं श्रीमती नीलम शर्मा सहित शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *