*वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, देशभक्ति से सराबोर हुआ वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर*

बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरिद्वार रोड रुड़की में “विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान” के तत्वावधान में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राष्ट्रीय सामूहिक गान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान राकेश गिरी जी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की नगर के माननीय नगर संघचालक एवं विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान जल सिंह जी, विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्रीमान संजय धीमान जी, आईआईटी रुड़की के मनोविज्ञान प्राचार्य श्रीमान राम मनोहर सिंह जी, जिला हरिद्वार विज्ञान समन्वयक डॉक्टर रविंद्र कुमार चौहान जी एवं प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह जी ने संयुक्त रूप से “भारत माता “के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के किया।” वंदे मातरम नमामि भारत “के उद्घोष के साथ “एक समय एक स्वर,एक लय” में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, पुरातन छात्रों, प्रबंध समिति के सदस्यों, अभिभावकों एवं विभिन्न वर्गों के 1020 लोगों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान राकेश गिरी जी ने “वंदे मातरम” के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित गीत “वंदे मातरम “के 150 वर्ष की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संघर्ष, सांस्कृतिक गौरव और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा की यात्रा का प्रतीक है।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मान जल सिंह जी ने कहा कि आज 150 वर्षों के बाद यह अवसर हमें अपनी जड़ो से जुड़ने अमर बलिदानियों को याद करने और” विकसित भारत” के संकल्प को दोहराने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश चौहान जी,एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *