*वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय*

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय

रुड़की, 25 सितंबर 2026।
योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती मनीषा सैनी जी, सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय सेविका समिति, उत्तराखंड रहीं। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, संस्कार, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्वतंत्र साक्षी के रूप में सुश्री निशु जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डीएवी पीजी कॉलेज तथा विशेषज्ञ सत्यापन के रूप में सुश्री सत्यवती पुंडीर जी, प्रवक्ता, डायट रुड़की उपस्थित रहीं। दोनों ने कार्यक्रम के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीष्म कुमार जी ने की। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणादायी विरासत बताते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विद्यालय परिसर में जब छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने सामूहिक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया तो पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025–26 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ. भीष्म कुमार जी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश महेश्वरी जी, सहसंयोजक चंद्र प्रकाश जी तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *