इनरव्हील क्लब स्पार्कल्स द्वारा विश्व फार्मेसी दिवस पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता वार्ता वृक्षारोपण का आयोजन
इनरव्हील क्लब स्पार्कल्स ने आज विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य में बी.आर.डी. कॉलेज, रुड़की में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता वार्ता का आयोजन किया।
सर्वाइकल कैंसर को साधारण भाषा में ग्रीवा कैंसर या बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है। इस विषय पर जानकारी देने के लिए क्लब ने शहर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना ग्रोवर को आमंत्रित किया।
डॉ. वंदना ग्रोवर ने कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं समय-समय पर इसकी जांच कराती रहें तो इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। शुरुआती लक्षणों की पहचान होने पर इसका उपचार पूरी तरह संभव है। उन्होंने बताया कि इसे वैक्सीन के माध्यम से रोका जा सकता है और यह वैक्सीन किस उम्र में और कितनी डोज में लगवानी चाहिए, इसकी भी जानकारी दी।
विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा कॉलेज परिसर में 4 छायादार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।
क्लब अध्यक्ष स्तुति गोयल ने बताया कि आने वाले समय में क्लब द्वारा पैप स्मीयर टेस्ट और सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसका लाभ सभी उठा सकते हैं। भविष्य में इस तरह की जागरूकता वार्ताएं और भी विस्तृत स्तर पर कराई जाएंगी।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में बी.आर.डी. कॉलेज के डायरेक्टर श्री रोहन गौड़ एवं समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष सीमा भाटिया, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, आई.एस.ओ. मीता भाटिया, संपादक शुबी मसूद, पूर्व अध्यक्ष अंजू गौड़, पूर्व अध्यक्ष नीलम मधोक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
