*मध्यप्रदेश के रीवा जिले में तीन महीने से लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा।*

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में तीन महीने से लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सतना निवासी 20 वर्षीय विपिन कुमार यादव की 27 मार्च को ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को कुएं में फेंका गया और बाद में निकालकर घर से करीब 300 मीटर दूर जमीन में दफना दिया गया।

विपिन 26 मार्च को ससुराल टीकर गांव (गोविंदगढ़) गया था, जहां से अगले दिन लापता हो गया। परिजनों ने 28 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पत्नी और सुनील कुशवाहा के बीच लगातार बातचीत सामने आई। शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने हत्या कबूल कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर नाले के पास खुदाई कर शव बरामद किया गया। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के मुताबिक, पत्नी और आरोपी दोनों पुलिस कस्टडी में हैं और मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *