*बिजनौर में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट!*

बिजनौर में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट!

एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा और एसडीएम धामपुर विनीत कुमार ने संभावित बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। प्रशासन के मुताबिक जनपद में फिलहाल कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है और न ही कटान की सूचना है, हालांकि जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी हुई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों को चिन्हित किया गया है और बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

📞 बिजनौर कंट्रोल रूम: 01342-262031, 01342-262295
📞 धामपुर कंट्रोल रूम (24 घंटे): 01344-230035

👉 किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

BijnorNews #Bijnor #FloodAlert #UPNews #BijnorUpdate #UP20News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *