*प्रकाश होटल में इनर व्हील क्लब ने किया पुस्तक विमोचन, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित*

प्रकाश होटल में इनर व्हील क्लब ने किया पुस्तक विमोचन, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित
​रुड़की। इनर व्हील क्लब, रुड़की द्वारा प्रकाश होटल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रेरणादायक लेखिका व रेकी हीलर एकता सक्सेना की तीसरी पुस्तक ‘Growing Up in Roorkee: True Stories of Friendship, Family, and Finding Your Way’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक 1980 के दशक में रुड़की में बीते लेखिका के बचपन, पारिवारिक यादों और गहरी दोस्ती का दिल को छू लेने वाला संकलन है।
​इसी कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को भी इनर व्हील क्लब द्वारा सम्मानित किया गया:
​आर्य सरस्वती विद्या मंदिर: विवेक उप्पल (एसटीईएम लैब सहायक व विज्ञान शिक्षक) एवं धीरज कुमार (विज्ञान शिक्षक)।
​आर्य कन्या: रुचि गुप्ता (भौतिक विज्ञान शिक्षिका, विज्ञान प्रदर्शनी) एवं एकता सिंह (पीटीआई, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं)।
​मेथोडिस्ट: विनीता शार्प (24 वर्षों का अनुभव, समाजशास्त्र शिक्षिका) एवं सुष्मिता शर्मा (गणित व विज्ञान शिक्षिका)।
​कन्या पाठशाला: बबीता शिवाच (कला शिक्षिका) एवं नीरू पंवार (विज्ञान शिक्षिका)।
​डिवाइन स्कूल: शीतल (सामान्य ज्ञान शिक्षिका) एवं मीनू (अंग्रेजी शिक्षिका)।
​कार्यक्रम के दौरान क्लब की प्रेसिडेंट संगीता परुथी, सचिव उपासना, उप उपाध्यक्ष कामना सरीन, क्लब संपादक सांची सरीन, कमलेश सरीन, रजनी नागपाल, पीडीसी शशि कीर, वर्षा अरोड़ा, नीलू धवन, पूजा गोगिया, रिशु अग्रवाल, सुरेंद्र कौर, सरिता अरोड़ा, फरा मलिक, जनक कोहली, चंचल वाधवा, मोना अनेजा सहित इनर व्हील क्लब की अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *