*आईपी इंटर कॉलेज लक्सर में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित*

आईपी इंटर कॉलेज लक्सर में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित

लक्सर, हरिद्वार, 11 सितंबर 2026

आज आईपी इंटर कॉलेज, लक्सर, हरिद्वार में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के तत्वावधान में छात्रों के लिए आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों पर एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में SDRF टीम के प्रभारी श्री दीपक मेहता जी के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य श्री प्रदीप रावत, श्री अंकित पाल, श्री अनुज कुमार, श्री अंकित शर्मा एवं श्री शरद पवार ने प्रतिभाग किया। टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को भूकंप, बाढ़, आगजनी एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों, राहत सामग्री के उपयोग, प्राथमिक उपचार, सीपीआर एवं सुरक्षित निकासी के गुरों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री सचिन मित्तल जी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में आपदा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती समीक्षा परमार जी, उप प्रधानाचार्य श्री सोनू चौहान जी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण – श्री अंकित जी, श्री अश्वनी जी, श्रीमती अंजलि जी, श्रीमती संगीता जी, श्री सुखदेव जी, श्री गौरव जी, श्रीमती रीना जी, श्रीमती सुमन जी, श्रीमती रेनू जी, श्री सोनू चौधरी जी, श्रीमती प्रियंका जी, श्रीमती अंजू बरछीवाल जी, श्री अमित सैनी जी एवं श्रीमती प्रतिभा जी उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा SDRF की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *