मधेपुरा के कुमारखंड में पुरानी जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पिता और सौतेले भाई ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया और उसकी आंख में चाकू घोंप दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो और रील बनाते रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
*बेटे ने बाप के साथ मिलकर सौतेले भाई के ऊपर किया चाकुओं से जानलेवा हमला।*
