*उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप एस आई‌ आर की समीक्षा के लिए कल 21 अगस्त को रुड़की आएंगे*

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप एस आई‌ आर की समीक्षा के लिए कल 21 अगस्त को रुड़की आएंगे

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप को रुड़की में एस आई आर की जांच हेतु कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य समन्वयक नियुक्त किया है ।

वह कल 21 अगस्त को रुडकी आएंगे और स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट व जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाता पुनर निरीक्षण अभियान में हो रही गड़बड़ियों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय अधिकारियों से मिलकर उन कमियों को दूर करने हेतु दरियाफ्त दरियाफ्त उनके साथ महेश जोशी को जो राज्य कांग्रेस के सचिव है उन्हें सह समन्वयक नियुक्त किया गया है । वह भी कल रुड़की पहुंचेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप 21 अगस्त को रुड़की विधानसभा के कांग्रेस जनों से बातचीत करके स्थानीय चुनाव अधिकारी से बात कर कांग्रेस और जनता द्वारा मतदाताओं के पंजीकरण में हो रही गड़बड़ियों के संबंध में बातचीत करेंगे ।

उधरधीरेंद्र प्रताप ने बताया कि राज्य कांग्रेस ने हरिद्वार रुड़की उधम सिंह नगर और देहरादून जनपदों में मतदाता सूचियां में हो रही गड़बड़ियों को दूर करने के लिए विधानसभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजा है । इसी के साथ चुने हुए अनुभवी अधिवक्ताओं का एक दल भी देहरादून में उनकी सहायता के लिए तैनात किया गया है और यह भी निर्देश दिए गए हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र में कुछ अधिवक्ता पार्टी अध्यक्ष के साथ मतदाता सूचियां के निस्तारण के लिए और आम लोगों का मताधिकार छिनने से बचाने हेतू कांग्रेस समिति की मदद करेंगे ।
धीरेंद्र प्रताप और जिला रुड़की कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कलियर के विधायक फुरकान अहमद के मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और काज विधायक तक को मतदाता सूची में आने में गड़बड़ियों का सामना करना पड़ रहा है तो कोई शक नहीं आम जनता को कितना परेशान होना पड़ेगा यह देखने की बात होगी। दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा
कांग्रेस इस मामले में सजग है और किसी भी हद तक मतदाताओं के अधिकारों को बचाने के लिए संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *