*भारत भारती संस्था(रजिo) ने रक्षाबंधन उत्सव को सामाजिक समरसता और एकता का संकल्प लेकर मनाया*

भारत भारती संस्था(रजिo) ने रक्षाबंधन उत्सव को सामाजिक समरसता और एकता का संकल्प लेकर मनाया
भारत भारती संस्था(रजिo)रुड़की के तत्वावधान मे नेहरू नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण मे रक्षाबंधन त्यौहार बड़ी धूमधाम से श्रद्धापूर्वक दिव्य और भव्य रूप से मनाया गया। संस्था की बहनों ने सभी सदस्यों के हाथों मे रक्षा सूत्र बांधे। सभी सदस्यों ने मातृशक्ति का आदर करते हुए सत्य सनातन भारतीय संस्कृति की रक्षा, देश रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र एकता का संकल्प लेकर रक्षाबंधन उत्सव को अध्यात्मिक भाव के साथ मनाया।इस अवसर पर रुड़की और आसपास ग्रामीण अंचल के काफी लोग बड़े उत्साह के साथ उपस्थित थे।
इस अवसर पर भारत भारती के अध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज ने सभी उपस्थित सदस्यों को बहनो को और मातृशक्ति की सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया।एक शहर एक परिवार की भावना को मजबूत करने पर बल दिया, उन्होंने कहा कि राखी सिर्फ सूत या रेशम का धागा नही है, बल्कि यह भरोसे और स्नेह की एक ऐसी डोर है जो दो दिलों को हमेशा के लिए बांध देती है। दिल को छू लेने वाली लाइन कही कलाई पर बँधा रेशम का धागा,भाई बहन के अटूट प्रेम का है वादा।राष्ट्र सुरक्षा कर्तव्य का है इरादा। मध्य काल मे मेवाड की रानी कर्णावती ने मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजी और मदद मांगी।साथ ही बताया कि अगले माह एक भारत श्रेष्ठ भारत का विजन लेकर राष्ट्र एकता के प्रतीक भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनायी जायेगी।संस्कार भारती के प्रदेश प्रभारी श्री राजकुमार उपाध्याय जी ने अपने उदबोधन मे बताया कि रुड़की शहर मे भी एक लघु भारत बसता है, हमारा शहर भी मिनी भारत है। दूसरे प्रदेश से आये लोगों को तलाश कर राष्ट्र हित मे संगठन से जोड़े जाने की आवश्यकता है।उन्होंने भारत भारती के अगले सभी कार्यक्रम जैसे लोहपुरुष सारदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती, गणतंत्र दिवस संविधान के प्रति सम्मान, हिन्द की चादर और वन्देमातरम के 150 वर्ष के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।श्री सुन्दर जैन जगन्नाथ मंदिर के प्रभारी ने कहा कि पवित्रता के इस त्यौहार पर जब राखी के पवित्र धागो की तरह ईमानदारी से अध्यात्मिक प्रयास करेंगे तो हम सभी का जीवन सुगम होगा।श्री राजेश कपिल नगर अध्यक्ष भारतीय ब्रह्म सभा ने कहा कि वर्ण व्यवस्था के अनुसार रक्षाबंधन के पर्व को सभी ब्राह्मणों को समाज हित मे बढ़चढ़ कर मनाना चाहिए। टेक वल्लभ वैद्य ने कहा कि आइये इस अवसर पर हम सभी प्रतिज्ञा ले कि देश की आन बान शान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।बहन उषा गुप्ता ने कहा कि द्रोपदी ने पवित्र भाव से भगवान कृष्ण की घायल अंगुली मे अपनी साड़ी की पट्टी बाँधी थी तो बदले मे कृष्ण जी ने चीर हरण के समय द्रोपदी की लाज रखी थी।डॉ सुभाष गोस्वामी ने परमात्मा से जुड़ाव और देश कि आंतरिक सुरक्षा का सन्देश दिया।श्री सुरेश शर्मा जी ने कहा कि वो बचपन की लड़ाई,वो प्यार भरी डांट, बहन का साथ दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।श्री योगेश कुमार विद्युत विभाग ने कहा कि देवासूर संग्राम मे इन्द्राणी ने अभिमंत्रित पवित्र धागे को इंद्र की कलाई पर बांधकर युद्ध जीता था।इस अवसर पर सर्व श्री राजपाल सिंह चौहान रेलवे इंजी, राजकुमार, कपिल शर्मा, हिमांशु शर्मा, ऋषिपाल रोहिल्ला, रामकिशन, ज्ञान सिंह आर्य, डी के गुप्ता और बहन रुक्मिणी देवी और संयोगिता शर्मा आदि ने अपने विचार रक्खे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *