*वरिष्ठ नागरिकों को सजग, सतर्क एवं आत्मनिर्भर रहना चाहिए- -विनोद शर्मा।*

रुड़की। 20अगस्त, वरिष्ठ नागरिक परिषद परिवार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सजग सतर्क, कर्मठ एवं आत्मनिर्भर कैसे रहें विषय पर आज वेटर लाइफ सेंटर जामुन रोड़ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम परिषद की आम बैठक का आयोजन किया गया अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा जी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी इस परिषद परिवार के वे सदस्य हैं जिनकी जिम्मेदारी समाज को दिशा देने की है आज की युवा पीढ़ी को कुरितियों से बचाने एवं देश के विकास के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन कैसे करें की ओर ले जाना है। सचिव डॉ विकास गोयल जी द्वारा नये सदस्यों का परिचय किया गया।साथ ही सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न कराये गये जिसमें श्री विनोद शर्मा जी को अध्यक्ष एवं डॉ विकास गोयल जी को पुनः सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक श्री सुभाष सरीन एवं कुंवर कुलदीप सिंह जी वहीं तीन उपाध्यक्ष डॉ मधुराका सक्सेना, प्रो कमलेश चन्द्रा एव आर पी सिंह, उप सचिव श्रीमती बीना सिंह, वी के शर्मा, डॉ सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष बल राम गुप्ता, मीडिया प्रभारी हर्ष प्रकाश काला, नरेंद्र आहुजा समन्वयक एवं सांस्कृतिक गतिविधी,कार्यकारिणी सदस्यों में प्रो भीष्म कुमार, रमेश रावल प्रेम सरीन, प्रमोद सैनी ,वी के भार्गव, सुश्री जनक कोहली को बनाया गया। कार्यशाला में हेल्पज इंडिया देहरादून से श्री चैतन्य उपाध्याय स्टेट हेड एवं सुश्री अंकिता चौधरी प्रोग्राम मैनेजर ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन में आने वाली अनेक परेशानियों से कैसे निपटा जाय पर विचार रखे।अपने जीवन को कैसे हम सुख पूर्वक जी सकें और स्वयं पर निर्भर रहें पर विस्तार से जानकारी दी।शांत मन से रहे और शांत जीवन कैसे जिएं के अनेक उदाहरण देकर अपने जीवन को बिताने का महत्व पर विचार रखे। श्री अवधेश वर्मा जी ने डिजिटल फ्राड से वचने के उपाय और आन लाइन लेन देन पर अपने विचार रखे और हर सहयोग का आश्वासन दिया।साथ ही उत्तराखंड फेडरेशन में संबद्धता पर विचार कर निर्णय लेने पर सहमति बनी।अन्त में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ सचिव डॉ विकास गोयल ने सभी को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर धन्यवाद देने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *