आंगनबाड़ी मिलन सेवा के रूप में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर चलने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रूड़की व मंडल की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनों द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रीओं , आशा दीदीयों व उनकी सहायिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों के पोषण माह व सरकारी योजनाओं की सरल जानकारी, बच्चों के अक्षर ज्ञान, छोटे गीतों का प्रस्तुतीकरण, सरकारी नंदा गौरी आदि योजनाओं की जानकारी ,लाभार्थी महिलाओं से संवाद, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, महा लक्ष्मी किट का विवरण, गोद के बच्चों का अन्नप्राशन कराकर आंगनबाड़ी, आशा व उनकी सहायिकाओं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया । इन विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशा धस्माना व प्रिया सैनी जिला मंत्री शैली त्यागी,मंडल अध्यक्ष नंदा ऐरी, मिनाक्षी तोमर, सोनिया सैनी, सुनीता सैनी, ममता भटनागर ने अपनी महिला मोर्चा की बहनों के साथ रामपुर , राम नगर, बंढेडी राजपूतान , कृष्णा नगर, लंढौरा , डंढेरा , पाडली गुज्जर व सुभाष गंज आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को सम्मानित किया गया जिसमें सैंकड़ों लाभार्थी महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
*आंगनबाड़ी मिलन सेवा के रूप में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर चलने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रूड़की व मंडल की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनों द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रीओं , आशा दीदीयों व उनकी सहायिकाओं का सम्मान किया गया।*
