*इनरव्हील क्लब स्पार्कल्स ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लगाया निशुल्क दांत एवं कान जांच शिविर*

इनरव्हील क्लब स्पार्कल्स ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लगाया निशुल्क दांत एवं कान जांच शिविर

21 अगस्त 2026*
इनरव्हील क्लब स्पार्कल्स द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में शहर के सार्थक डेंटल क्लीनिक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक निशुल्क दांत एवं कान जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. देविल गुप्ता ने अपनी देखरेख में सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के दांतों और कानों की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान जिन लोगों में दांतों की सड़न, मसूड़ों की समस्या या सुनने से संबंधित परेशानियां पाई गईं, उनके समुचित इलाज के लिए क्लब द्वारा आवश्यक सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

शिविर की संचालिका दिव्या अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष स्तुति गोयल ने कहा कि इनरव्हील क्लब स्पार्कल्स सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहा है। क्लब समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। भविष्य में भी जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निशुल्क शिविर लगाकर उनके इलाज में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर अपने दांतों और कानों की जांच कराई और क्लब के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब उपाध्यक्ष सीमा भाटिया, सचिव चांदनी मांगलिक, संपादक शुबि मसूद, नीलम मधोक,जोनल क्लब काॅर्डिनेटर सीमा जैन, महिमा पंचोली सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं और शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *