कुड़ी नेतवाल गांव पहुंचीं UKD नेता रितु कंडियाल, ग्रामीणों ने सुनाया समस्याओं का दर्द
कुड़ी नेतवाल गांव, निकट सैदाबाद में उत्तराखंड क्रांति दल की विधायक प्रत्याशी रितु कंडियाल ने श्रीमती मुन्नी देवी के आवास पर आयोजित जनसभा में ग्रामीणों से मुलाकात की। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। पेयजल के नाम पर टंकी तो बना दी गई, लेकिन उसमें पानी नहीं आता। गांव में नालियों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं को देखने और सुनने कोई नहीं आता। लोगों का कहना था कि चुनाव जीतने वाले हों या हारने वाले, चुनाव के बाद गांव से उनका संपर्क लगभग समाप्त हो जाता है।
रितु कंडियाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और यथासंभव समाधान एवं सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह हर समय जनता के बीच मौजूद रहेंगी और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी।
बैठक में उपस्थित सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर रितु कंडियाल को समर्थन देने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि रितु कंडियाल उनके बीच की बेटी और बहन हैं तथा आने वाले चुनाव में उन्हें मजबूत समर्थन देकर विधानसभा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के चौमुखी विकास का रास्ता खुल सके।
इस अवसर पर डॉ. राजवीर, संजय राठी शेखपुरा, संतोष चौहान लक्सर, मुन्नी देवी, खुशबू, सुरेश, सुमित्रा, इस्लाम, कमरुद्दीन, अर्जुन, बिजेंद्र, नीतू, सोनूवादी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
*कुड़ी नेतवाल गांव पहुंचीं UKD नेता रितु कंडियाल, ग्रामीणों ने सुनाया समस्याओं का दर्द।महिलाओं ने कहा कि हर बार हम पुरुषों को जिताते आ रहे हैं इस बार हम महिला को जिताएंगे जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।*
