*रोटरी क्लब और नगर निगम की संयुक्त पहल से सिविल लाइन का हुआ सौंदर्यकरण,क्षेत्रवासियों को मिला सुंदर पार्क।*

रुड़की।सिविल लाइन स्थित एसडीएम चौक से आईआईटी की तरफ जाने वाले मार्ग का सौंदर्यकरण कर आकर्षक पार्क के रूप में विकसित किया गया है।रोटरी क्लब तथा नगर निगम के प्रयासों से तैयार इस पार्क का लोकार्पण मेयर अनीता देवी अग्रवाल तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि यह पहल स्वच्छ रुड़की,सुंदर रूडकी अभियान को नई दिशा प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि जिस स्थान से कभी लोगों को दुर्गंध के बीच होकर गुजरना पड़ता था,वही आज बच्चों के खेलने के लिए,बुजुर्गों के टहलने के लिए तथा स्थानीय लोगों को बैठकर समय बिताने के लिए एक सुंदर पार्क मिल गया है।उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम का प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा कि समाजसेवा केवल स्वास्थ्य और शिक्षा तक सीमित नहीं,बल्कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना भी सामाजिक जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी नगर निगम के साथ मिलकर जनहित के कार्यों को अंजाम देता रहेगा।इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान चैंपियन इंजीनियर मुजीब मलिक,वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,पार्षद सतबीर सिंह,शालिनी प्रकाश,डॉ०अचल मित्तल,क्लब अध्यक्ष सानिया मलिक,सचिव रुचि हांडा,कोषाध्यक्ष अक्सा मलिक,आयुष बाथला,मंथन महेश्वरी,शिवम खन्ना, यथार्थ गोयल,मयंक अग्रवाल,विजय अरोड़ा,गौरव चौहान तथा ध्रुव सेठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *