रुड़की, 15 अगस्त 2026।
बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुर, हरिद्वार रोड, रुड़की में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति, ह र्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के भूमिदाता एवं स्वर्गीय श्री गिरधर किशोर मैथिल जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण रहा। प्रतिमा का अनावरण माननीय परिवहन मन्त्री उत्तराखण्ड सरकार श्री मान प्रदीप बत्रा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय भूमि दानदाता स्वर्गीय श्री गिरधर किशोर मैथिल जी की सुपुत्री एवं विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती अन्नू बंसल जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष श्री जल सिंह जी, प्रबंधक श्री प्रदीप सचदेवा जी, सह-प्रबंधक श्री पदम गिरी जी, कोषाध्यक्ष श्री संजय धीमान जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुज कुमार सैनी जी, श्री प्रदीप पाल जी, श्री धर्मवीर चौधरी जी, श्री अनुज सैनी जी, श्री राकेश सैनी जी एवं श्री धर्मेंद्र जौहरी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान अनुज सैनी जी (पूर्व हरिद्वार जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा )एवं पूर्व प्रधान शेरपुर भी समारोह में उपस्थित रहे।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों एवं रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावनाओं से भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। परिवहन मंत्री उत्तराखंड सरकार श्रीमान प्रदीप बत्रा जी ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चौहान जी ने सभी अतिथियों का परिचय एवं विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान प्रदीप सचदेव जी ने सभी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के भूमिदाता स्वर्गीय श्री गिरधर किशोर मैथिल जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों राष्ट्रप्रेम, संस्कार, सम्मान और विद्यालय की गौरवशाली परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
*बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुर, हरिद्वार रोड, रुड़की में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति, ह र्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।*
