*तीन बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता को चुना हमसफर, पंचायत के बाद हुई विदाई*

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीनागल में तीन बच्चों की मां और छह बच्चों के पिता के बीच प्रेम संबंध का मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों के अनुसार, दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद पंचायत में सहमति बनने पर महिला अपने बच्चों के साथ अपने प्रेमी के घर चली गई।

बताया गया कि तबस्सुम के पति रियाजुल की करीब पांच वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह रानीनागल में अपने सास-ससुर के साथ रहकर तीन बच्चों की परवरिश कर रही थी। इसी दौरान पास के गांव कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं।

परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच संबंध की जानकारी सामने आने के बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत में दोनों की इच्छा जानी गई, जहां मोहम्मद उमर ने तबस्सुम को अपने साथ रखने की सहमति जताई।

इसके बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में तबस्सुम अपने तीनों बच्चों और सामान के साथ मोहम्मद उमर के घर के लिए रवाना हो गई। गांव में यह मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है

#MoradabadNews #Bhojpur #UPNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *