*बी.एस.एम. पी.जी. कॉलेज, रुड़की में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित*

बी.एस.एम. पी.जी. कॉलेज, रुड़की में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित

आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को बी.एस.एम. पी.जी. कॉलेज, रुड़की में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन प्राचार्या डॉ. शिखा जैन एवं सीटीओ एनसीसी डॉ. अर्चना देवी त्यागी के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता की शपथ ली और स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता विषय पर पोस्टर बनाए और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री ममतेश कुमार शर्मा जी ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं, वहीं महाविद्यालय के सचिव श्री रजनीश शर्मा जी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वच्छता के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *