*25 सितम्बर 2026 को रुड़की में निकाली जाएगी यू जी सी कानून के खिलाफ जन आक्रोश रैली स्वर्ण समाज के सभी साथियों से सम्मलित होने की अपील।*

आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को होटल रतन रीजेंसी, सिविल लाइंस रुड़की में स्वर्ण समाज संघ रुड़की के विभिन्न संघ के पदाधिकारी एवं अध्यक्षों के द्वारा आगामी 25 सितंबर को यूजीसी काले कानून के विरोध ज्ञापन एवं आक्रोश रैली पर चर्चा की गई! जिसमें निर्धारित किया गया की आगामी 25 सितंबर 2026 को रुड़की नगर में एक भव्य अक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा तथा यू जी सी के काले कानून के खिलाफ एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में निम्न सदस्य…. मौजूद रहे! प्रदेश अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन अश्वनी कौशिक जी, भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की अध्यक्ष सतीश शर्मा, पंडित टेक वल्लभ जी, राहुल शर्मा, मुनीश शर्मा,आशीष शांडिल्य, सुधीर शांडिल्य, भारतीय ब्राह्मण समाज(महिला शाखा) श्रीमती दीपा कौशिक जी, श्रीमतीअंजू शर्मा जी आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *