यूपी के बाराबंकी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। महिला ने पहले पति के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उसे बेहोश किया, फिर उसने देवरों के साथ मिल कर ईंट से कूच कर हत्या कर दी। वारदात की छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर स्कूटी से सतरिख क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर माइनर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और देवर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई को सतरिख थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर माइनर में 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मीसा गांव निवासी रामतीरथ रावत के रूप में हुई। 10 जुलाई को मृतक के पिता दयाराम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गय
*यूपी के बाराबंकी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात आई सामने।*
