*देश का पहला ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ स्थापित करेगा उत्तराखंड।* 🇮🇳

उत्तराखंड की वीरभूमि पर राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पित जवानों का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार देश का पहला ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ स्थापित करेगी, जो अग्निवीरों के कौशल विकास, मार्गदर्शन एवं रोजगार से जुड़े सभी अवसरों के समन्वय का सशक्त माध्यम बनेगा।

हमारी सरकार पहले ही अग्निवीरों के लिए राज्य की सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू कर चुकी है। अब यह विशेष रोजगार सेल पुलिस, आपदा प्रबंधन, वन विभाग सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से अग्निवीरों को जोड़ने, आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने तथा उनके कौशल, अनुशासन और अनुभव का प्रदेश के विकास में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगा।

देवभूमि उत्तराखंड अपने वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *