*रुड़की में IEI और ISVRx के बीच MoU, अब एविएशन और ड्रोन की ट्रेनिंग IIT कैम्पस में होगी*


रुड़की में IEI और ISVRx के बीच MoU, अब एविएशन और ड्रोन की ट्रेनिंग IIT कैम्पस में होगी

रुड़की, दिनांक 14 सितंबर शाम 2026: द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की लोकल सेंटर, IIT रुड़की और इंडोप्लेनेटएक्स स्पेस वॉल्ट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड (ISVRx) के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस MoU की मुख्य बातें:

इस समझौते के तहत ISVRx द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की लोकल सेंटर, IIT कैम्पस, रुड़की में एविएशन और ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 30 दिवसीय / 45 दिवसीय डे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

यह प्रोग्राम उभरती हुई तकनीकों पर आधारित होगा, जिसमें छात्रों, युवा इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को एविएशन, ड्रोन डिजाइन, ऑपरेशन, एप्लीकेशन और स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह सहयोग तकनीक, शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और रुड़की को एविएशन व ड्रोन ट्रेनिंग के हब के रूप में विकसित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *