भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की की महिला शाखा ने हरियाली तीज का कार्यक्रम श्री गार्डन आदर्शनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया।

भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा, रुड़की

                

       भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की की महिला शाखा ने हरियाली तीज का कार्यक्रम श्री गार्डन आदर्शनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया। दीपा कौशिक की अध्यक्षता एवं पुष्पा शर्मा तथा रीमा शर्मा के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य, गीत, कुर्सी दौड़, अंत्याक्षरी आदि अनेक रंगारंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चालीस वर्ष की शैक्षिक सेवा पूर्ण कर प्रधानाचार्या पद से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुई श्रीमती ममता शर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
     कार्यक्रम की विशिष्टता पिचानवे वर्षीय अम्मा जगवती देवी की प्रेरक उपस्थिति रही, जिन्होंने युवा महिलाओं को हरियाली तीज का पारम्परिक नृत्य खुद करके सिखाया और तीज के लोकगीत सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
          भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा की संरक्षक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा ने अपने अभिनन्दन के लिए सभी बहनों का आभार प्रकट करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सावन माह में प्रकृति की हरियाली छटा जीवन में प्रसन्न रहने का संदेश देती है। पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती सुदेश शर्मा ने तीजोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले उत्सव केवल औपचारिक नहीं है अपितु समाज में समता, समरसता, सहयोग और समन्वय की सीख देते हैं।
          कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की महिला शाखा प्रतिवर्ष हरियाली तीज और होली मिलन के कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाती है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्सवों को मिलकर मनाने की परम्परा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।
           इस अवसर पर संरक्षक बहनें सुदेश शर्मा, ममता शर्मा, अनीता शर्मा, नीलम शर्मा, मिथलेश शर्मा, अध्यक्ष दीपा कौशिक, महामंत्री पुष्पा शर्मा, कोषाध्यक्ष रीमा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, दया शर्मा, सुनंदा शर्मा, अलका कपिल, अर्चना शुक्ला, नीलम शर्मा, नीरा भारद्वाज, वर्षा शर्मा, अखिलेश पराशर, विन्तेश कौशिक, अरुणिमा शर्मा, बबली शर्मा, वन्दना शर्मा, शालिनी शर्मा, ऊषा शर्मा, सीमा शर्मा, प्रिया शर्मा, ईशा शर्मा, रचना शर्मा, अलका शर्मा, राची शर्मा, अनीता कौशिक, प्रभा शर्मा, निशा शर्मा, तान्या शर्मा, राधा शर्मा, शालू शर्मा, भावना शर्मा, संजना शर्मा, शकुंतला शर्मा,नेहा शर्मा, आँचल भारद्वाज आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
                     दीपा कौशिक
                      पूर्व अध्यक्ष
             भारतीय ब्राह्मण समाज
               महिला शाखा, रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *