*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा बाल कवि सम्मेलनस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, “वन्दे मातरम्”*


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा बाल कवि सम्मेलन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, “वन्दे मातरम्”
गीत के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को सायं 4 बजे नगर निगम एवं संस्कार भारती रुड़की महानगर इकाई के सौजन्य से नगर निगम सभागार रुड़की में एक “बाल कवि सम्मेलन” आयोजित होगा। बाल कवियों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार यह अनूठा कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें रुड़की के सभी वरिष्ठ कवि एवं गणमान्य लोग बाल साहित्यकारों के प्रोत्साहन हेतु श्रोता के रूप में उपस्थित रहेंगे और उन्हें प्रोत्साहित तथा सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए संस्कार भारती की एक बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में राजकुमार उपाध्याय, भावना शर्मा, विनय सैनी, मनीष श्रीवास्तव, अशोक शर्मा आर्य, नरेंद्र आहूजा, समय सिंह सैनी, नीलम मधोक, विमलेश शर्मा, साक्षी त्यागी, दीपा कौशिक, साक्षी अग्रवाल, वीणा सिंह, प्रवीण रोड और सुशील रावत आदि उपस्थित रहे।
दिनांक- 13/08/2026

                 राम शंकर सिंह 
                    कोषाध्यक्ष 
      संस्कार भारती महानगर, रुड़की इकाई, 
        मो- 9411143197

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *