*ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) ने कांवड़ मेले में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और को किया समानित।*
हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा मेले के दौरान बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) की ओर से एसपी देहात को सम्मानित किया गया।
एसपी देहात ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना रही। पुलिस टीमों ने पूरी मुस्तैदी और समन्वय के साथ ड्यूटी निभाई, जिसके चलते मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान, एवं महामंत्री विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर स्वच्छता व्यवस्था तक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। इसी सराहनीय कार्य के लिए क्लब की ओर से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमान शेखर चंद्र सुयाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर प बाबर खान, विक्रम जीत सिंह,दानिश कुरैशी, सागर ठाकुर, मुनीश शर्मा, अमित वर्मा आदित्य त्यागी प्रीति अग्रवाल सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
