दिनांक: 08-08-2026
लायंस क्लब रुड़की द्वारा सावन के पवित्र माह के अंतर्गत आज कांवर सेवा के उपलक्ष्य में बोट क्लब रोड पर शीतल जल व फ्रूटी वितरण का आयोजन किया गया।
इस सांस्कृतिक एवं विशाल पर्व में लायन्स क्लब रुड़की ने अपनी सामाजिक सेवा कार्यों के अंतर्गत एक और सेवा स्तंभ स्थापित किया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मैदिरता,सचिव श्रीमती रितिका सरीन, श्री यश नारंग, श्री जे डी महंत, श्री शीतल मैदिरता,श्री संजीव गोयल, श्री अभिषेक सरीन,श्री अरविंद कश्यप, श्रीमती रितिका महंत, ज्येष्ठ सरीन, श्रेयांश गोयल आदि ने अपनी सहभागिता दी।
लायंस क्लब,रुड़की
16-07-2026
